Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CG Mining Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ माइनिंग विभाग में आई रिक्त पदों पर सीधी भर्ती, जाने कैसे करे आवेदन

CG Mining Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ शासन, खनिज साधन विभाग रायपुर के पत्र ESTB-103/129/2025-MRD नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 17.09.2025 के परिपेक्ष्य में संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म, छत्तीसगढ़ के अधीन तृतीय श्रेणी (अलिपिक वर्गीय) वाहन चालक (नै. देय) एवं चतुर्थ श्रेणी के मृत्य, सिपाही, प्रयोगशाला परिचारक, चौकीदार, चौकीदार (नै देय) के सीधी भर्ती हेतु रिक्त पदों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं । विस्तृत विवरण निम्नानुसार है –

विभाग का नाम  संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म, छत्तीसगढ़ 
कुल  34 पद 
आवेदन मोड  पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट 

Short Information Of 

CG Mining Recruitment 2026

महत्वपूर्ण तिथियां 

आयु सिमा

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 07.01.2026 
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 16.02.2026 
  • सामान्य वर्ग के आवेदक की आयु (छ.ग. के निवासी हेतु) दिनांक 01.01.2026 को न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 35 वर्ष तथा अन्य विशेष वर्ग जैसे-अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला आदि के लिए अधिकतम आयु सीमा में जो छूट है, वे छूट लागू रहेगी परंतु उपरोक्त सभी प्रकार के छूट को सम्मिलित करने के बाद अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी ।

भर्ती पदों का विवरण 

पद का नाम  वेतन  शैक्षणिक योग्यता 
वाहन चालक  19,500 रु 
  • किसी मान्यता प्राप्त मंडल /संस्था से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण। 
  • सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध /स्थायी वाहन चालन का लाईसेंस ।
भृत्य  15,600 रु 
  • किसी मान्यता प्राप्त मंडल /संस्था से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण। 
सिपाही  15,600 रु 
  • हाई स्कूल (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण
  • पुरुष अभ्यर्थी के लिए ऊँचाई 165 सेंन्टी मीटर से कम नहीं / महिला अभ्यर्थी के
    लिए ऊंचाई 152 सेंटी मीटर से कम नहीं। 
  • पुरुष अभ्यर्थियों हेतु सीने का (सामान्य स्थिति में) न्यूनतम माप 81 सेन्टी मीटर
    एवं (फुलाने पर) न्यूनतम 85 सेंन्टी मीटर। 
प्रयोगशाला परिचारक  15,600 रु 
  • हाई स्कूल (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण। 
चौकीदार  15,600 रु 
  • किसी मान्यता प्राप्त मंडल / संस्था से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण। 

CG Mining Recruitment आवेदन प्रक्रिया 

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र पूर्ण जानकारी एवं प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रति के साथ संचालक, संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म, इंद्रावती भवन, नया रायपुर छत्तीसगढ़ के पते पर स्वय उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट द्वारा प्रेषित कर सकते है। 

नियम एवं शर्ते 

  • आवेदक को छत्तीसढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है। 
  • कोई भी उम्मीद्वार जिसने विवाह के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा के पूर्व विवाह कर लिया हो, नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा। 
  • विज्ञापित पदों की संख्या कम या अधिक करने का अंतिम निर्णय नियोक्ता को होगा। 
  • आवेदक अधिक जानकारी के लिए विभागीय अधिसूचना का अवलोकन कर सकते है। 
विभागीय अधिसूचना  Click 
विभागीय वेबसाईट  Click 

पोस्ट – विभिन्न

Leave a Comment