Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

District Bemetara Recruitment 2026 : जिला बेमेतरा में आई सहायक ग्रेड-3 की भर्ती

District Bemetara Recruitment 2026 : कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-बेमेतरा के निम्न आरक्षण शर्तों एवं प्रक्रिया के अधीन पदों की भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों से दिनांक 11.02.2026 तक सायं 05:30 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डॉक व स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।

विभाग का नाम  कार्यालय कलेक्टर महिला एवं बाल विकास, जिला-बेमेतरा
कुल  02 पद 
आवेदन मोड  ऑफलाइन 

Short Information Of 

District Bemetara Recruitment 

महत्वपूर्ण तिथियां 

आयु सिमा

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 20.01.2026 
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 11.02.2026 
  • सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आयु के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों के आधार पर उम्मीदवारों को आयु में दी जाने वाली सभी प्रकार की छूट को सम्मिलित करने के बाद शासकीय सेवा में नियुक्ति हेतु अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

भर्ती पदों का विवरण 

पद का नाम  वेतन  शैक्षणिक योग्यता 
सहायक ग्रेड-3  5,200-20,200 रु वेतन ग्रेड 1,900 रु 

मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण। 

अथवा 

मान्यता प्राप्त संस्था से सम्बंधित विषय में स्नातक। 

मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एन्ट्री आपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा /प्रमाण पत्र। 

मान्यता प्राप्त मण्डल / संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद से (कम्प्यूटर एवं साफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5000 की (KEY) डिप्रेशन प्रतिघंटा की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी) का प्रमाण पत्र। 

District Bemetara Recruitment आवेदन प्रक्रिया 

आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में दिनांक 11.02.2026 सायं 05:30 बजे तक “कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ पिन कोड-491335” के पते पर केवल रजिस्टर्ड डॉक अथवा स्पीड पोस्ट से भेजना अनिवार्य होगा। 

सामान्य डाक से प्राप्त एवं हाथों-हाथ आवेदन पत्र स्वीकार/मान्य नहीं किए जाएंगे। 

आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य हैं। 

आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य होगा।

महत्वपूर्ण लिंक 

विभागीय अधिसूचना  Click 

Leave a Comment