---Advertisement---

District Panchayat Bijapur Bharti 2025 : जिला बीजापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिवों की भर्ती, देखे

By: vacancyupdets@gmail.com

On: November 16, 2025

Follow Us:

District Panchayat Bijapur Bharti
---Advertisement---

District Panchayat Bijapur Bharti 2025 : जिला पंचायत बीजापुर छत्तीसगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायतों में रिक्त 05 ग्राम पंचायत सचिव के पद पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। विस्तृत विवरण निम्नानुसार है –

रिक्तियों का विवरण

पद का नाम रिक्त पदों की संख्या शैक्षणिक योग्यता
ग्राम पंचायत सचिव 05 पद ग्राम पंचायत सचिवों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होगी।
शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था डाटा एन्ट्री आपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा ।

मानदेय प्रतिमाह रू. 3500-10000 + ग्रेड वेतन 1100 तथा 4000 विशेष भत्ता दिया जावेगा।

आयु सिमा

अभ्यर्थी की आयु 01 जनवरी 2025 को 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो। इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुरूप आयु की छूट की पात्रता होगी, किन्तु सभी छूटों को मिलाकर उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

आवेदन District Panchayat Bijapur Bharti

आवेदक अपना आवेदन पत्र सभी आवश्यक सह-पत्रों सहित पूर्णतः भरे हुए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र बंद लिफाफे में केवल पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीजापुर (छ.ग.), पिन कोड- 494444 के पते पर प्रेषित कर सकते है।

अन्य शर्ते

अपूर्ण/ अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जावेगा एवं कोई सूचना नहीं दी जावेगी।

लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम स्पष्ट उल्लेख किया जाना अनिवार्य है।

अभ्यर्थी को आयु सत्यापन हेतु हाई स्कूल प्रमाण पत्र की सत्यापित अंकसूची जिसमें जन्म तिथि अंकित हो अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।

आवेदक को बीजापुर जिले का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। समक्ष प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित प्रति संलग्न किया जाना होगा।

नोटिफिकेशन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment